कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील एवं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हुजूरपुर रोड पर भैरवपुरवा मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम पैदल जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने ठोकर मार दी,जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम सोनवार के मजरा भैरवपुरवा निवासी भोलानाथ पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय राम कृपाल पाण्डेय उम्र करीब 48 वर्ष शुक्रवार की शाम लगभग साढे छह बजे बाजार की तरफ से वापस घर लौट रहे थे। अभी वह भैरवपुरवा गांव के निकट पहुंचे ही थे कि इसी बीच सामने से बाइक सवार मुनीष कुमार यादव पुत्र राम अक्षयवर यादव उम्र 18 वर्ष निवासी पाण्डेयचौरा की बाइक अनियंत्रित होकर भोलानाथ के पैर पर चढ़ गई, जिससे उसका पैर बुरी तरह फेक्चर हो गया।आसपास के लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भोलानाथ के भाई रज्जन पाण्डेय ने बताया कोतवाली के सीयूजी नम्बर पर सूचित किया, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें