Breaking

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

थाना कटराबाजार में पत्रकार शिव आशीष गोस्वामी द्वारा महिला गोष्ठी आयोजित कर किया गया जागरूक

थाना कटराबाजार में पत्रकार शिव आशीष गोस्वामी द्वारा महिला गोष्ठी आयोजित कर किया गया जागरूक  

(जीतलाल गोस्वामी 6394734889)
                                           
कटराबाजार गोण्डा । स्थानीय थाना कटराबाजार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम जोरिया में मंगलवार दिनांक 12-04-2022 को पत्रकार शिव आशीष गोस्वामी द्वारा महिला गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।                                                          आयोजित महिला गोष्ठी में थाना कटरा बाजार एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को वूमेन पावर लाइन नंबर 1090 , महिला हेल्पलाइन नंबर 181 स्वास्थ्य सेवाएं हेतु नंबर 102 व एंबुलेंस सेवा हेतु नंबर 108 , चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 ,  साइबर क्राइम नंबर 1930 तथा आपातकालीन पुलिस सहायता हेतु नंबर 112  से अवगत कराया गया । उक्त कार्य अपर पुलिस महानिदेश गोरखपुर जोन द्वारा जोन के सभी थानों पर साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु हेल्प लाइन 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया तथा इसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया । साथ ही टीम उपनिरीक्षक अमित कुमार, आरक्षी प्रदीप तिवारी , महिला आरक्षी महिमा मिश्रा व आरती शुक्ला ने महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया ।  इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें