कटराबाजार (गोण्डा) पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं व छात्राओं को सशक्त बनाने हेतु समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक को मिशन शक्ति व साइबर क्राइम संबंधित के क्रम में अभियान चलाकर आवश्यक दिशा निर्देश नियमों से अवगत कराकर जागरूक करने के लिए कड़े निर्देश दिए ,वहीं दूसरी तरफ थाना कटरा बाजार के थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मिशन शक्ति व साइबर क्राइम के संबंध में पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन पर तत्काल प्रभाव से टीम गठित किया, थाना प्रभारी निरीक्षक के कुशल निर्देशन में महिला आरक्षी आरती शुक्ला ने ग्रामीणों के बीच में जाकर मिशन शक्ति व साइबर क्राइम के संबंध में अभियान चलाकर महिलाओं को निरंतर लगातार कर रही जागरूक। थाना क्षेत्र कटरा बाजार के अंतर्गत ग्राम बोधी पुरवा में दिनांक 14अप्रैल 2022 एंटी रोमियो टीम द्वारा महिला गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। आयोजित महिला गोष्ठी में थाना कटरा बाजार एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, स्वास्थ्य सेवाओं हेतु नंबर 102 व एंबुलेंस सेवा हेतु नंबर 108 , चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 , साइबर क्राइम नंबर 1930 तथा आपातकालीन पुलिस सहायता हेतु नंबर 112 से अवगत कराया गया । उक्त कार्य अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा जोन के सभी थानों पर साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु हेल्प लाइन 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दिया गया तथा इसके व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया। महिला आरक्षी आरती शुक्ला ने महिलाओं के बीच गोष्ठी के दौरान कहा कि अगर कोई भी महिला उत्पीड़न व शोषण और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से बचने के लिए मिशन शक्ति अभियान के दौरान बताए गए टोल फ्री नंबरों पर तत्काल प्रभाव से सूचना देने के लिए किया जागरूक। इस मौके पर टीम महिला आरक्षी आरती शुक्ला,महिला आरक्षी महिमा मिश्रा व आरक्षी प्रदीप तिवारी ने महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर तमाम महिला मौजूद रही।
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022
महिला आरक्षी आरती शुक्ला ने ग्राम बोधीपुरवा में महिलाओं के साथ गोष्ठी कर किया जागरूक।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें