Breaking

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

करनैलगंज - भाजपा के स्थापना दिवस पर हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी रैली।

करनैलगंज गोण्डा। भाजपा के स्थापना दिवस पर नगर के लखनऊ रोड स्थित संतोषी माता मंदिर प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह (सदस्य विधान परिषद) द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा ढोल नगाड़ों के साथ नगर में रैली निकाली गयी। 


        भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर के संतोषी माता मंदिर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली जो मौर्य नगर चौराहा, गाड़ी बाजार, घंटाघर होते हुए भैरवनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हो गयी। मंदिर पर कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजन अर्चन किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकर्ता उद्बोधन को सुना। इस मौके पर मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आशीष सोनी, बृजेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण खेतान, कन्हैयालाल वर्मा, दुखहरण सिंह, श्रीराम सोनी, भोले सिंह, अशोक कसौंधन, चंद्र कुमार शर्मा, उमेश चंद्र मिश्रा, शारदा पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह सलूजा, चंदन गौड़, प्रवीण वैश्य, महेश वाल्मीकि, विशाल सिंह प्रधान, सूरज सोनी, विकास सिंह, मधू वर्मा, चंपा गोस्वामी, अभिषेक गिरि, प्रिया सिंह, अजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र सोनी, राजेन्द्र वर्मा, प्रेमचंद निषाद आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें